हरिद्वार: अग्निशमन विभाग के सिपाही राकेश नेगी की हुई मौत, खडखड़ी शमशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार व आलाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही राकेश नेगी की मृत्यु हो गई। वे कैंसर से पीड़ित थे। खडखड़ी श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर SP सिटी स्वतन्त्र कुमार व CO सिटी जूही मनराल समेत आलाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के बाद एक शोक सभा भी आयोजित की गई। देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।