हरिद्वार: हरिद्वार पहुंची मां धारी देवी और भगवान नागराज की देव डोली, हर की पौड़ी के पास किया गया भव्य स्वागत
मां धारी देवी और भगवान नागराज की देवडोली आज हरिद्वार पहुंची। हर की पौड़ी के पास अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी के साथ ही स्थानीय लोगों ने देव डोलियों का भव्य स्वागत कर मां धारी देवी के साथ ही भगवान नागराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गौरतलब है कि जैसे ही दोनों देव डोलियां हरिद्वार पहुंची, फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने देव डोलियों पर फूल बरसाए।