उरई: गोहन थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
Orai, Jalaun | Jun 12, 2026 गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि 12.30 बजे उरई के जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, व्यक्ति का दंबगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दबंगों ने व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है