बुढ़नपुर: अहरौला के आलमपुर गांव में खेत में रोपाई के दौरान दबंगों का हमला, पति-पत्नी और किशोर घायल, प्राथमिकी दर्ज
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में आज बुधवार को 2:00 बजे धान की रोपाई के दौरान दबंगों द्वारा हमले किए जाने का मामला सामने आया है पीड़ित राणा प्रताप चौहान और सूर्य नाथ चौहान ने आरोप लगाया कि खेत में धान की रोपाई की जा रही थी कि तभी विपक्षों द्वारा लाठी डंडे से बुरी तरह हमला कर दिया गया परिवार के कई लोग घायल हो गए