Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

नालंदा इंटरनेशन स्कूल के अभिनव मलिक बनेंगे सेना में फ्लाइंग ऑफिसर !

Haryana, India | Jul 15, 2026

MORE NEWS

पानीपत पुलिस
17 जुलाई 2026

*राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद*

पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन पुलिस टीम ने गांव राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश कर बुधवार/वीरवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजाखेड़ी निवासी संदीप तथा नूरवाला स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भैसवाल मोड़ से गिरफ्तार किया। जांच में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया उसने गांव में फॉस्ट फूड की दुकान की हुई है। दुकान का काम बढाने के लिए उसने गांव निवासी संदीप से पैसे मांगे तो उसने अपनी इक्को गाड़ी पर लोन करवा कर 2 लाख 80 हजार रूपए दिए थे। संदीप ने बीते मई माह में उसके खिलाफ पैसों के लेन देन की थाना किला में शिकायत दी थी। जिसमें उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी पिंकू व फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदता को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। 

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पिंकू पर मारपीट व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 8 मामले और आरोपी संदीप के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 3 मामलें दर्ज है।

*यह है मामला;*
थाना किला में गांव राजखेड़ी निवासी संदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने खेत में नया मकान बनाया है। अभी उन्होंने उस मकान में रहना शुरू नहीं किया है। 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह मकान पर खड़ी अपनी इक्को गाड़ी लेने पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर गोली लगने के चार निशान मिले। इसके अलावा मकान की सीढ़ियों पर भी गोली लगने के दो निशान पाए गए। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा गोली लगने से टूटा हुआ मिला। रात के समय मकान पर फायरिंग की गई है, गोली मुख्य गेट को आर-पार करते हुए गाड़ी के पिछले शीशे और मकान की सीढ़ियों में जा लगी। उसे इस वारदात में गांव निवासी संदीप पुत्र कर्ण सिंह पर शक है। कर्ण सिंह के साथ उनका पैसों का लेन देन है। थाना किला में संदीप की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पानीपत पुलिस 17 जुलाई 2026 *राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद* पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन पुलिस टीम ने गांव राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश कर बुधवार/वीरवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजाखेड़ी निवासी संदीप तथा नूरवाला स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भैसवाल मोड़ से गिरफ्तार किया। जांच में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया उसने गांव में फॉस्ट फूड की दुकान की हुई है। दुकान का काम बढाने के लिए उसने गांव निवासी संदीप से पैसे मांगे तो उसने अपनी इक्को गाड़ी पर लोन करवा कर 2 लाख 80 हजार रूपए दिए थे। संदीप ने बीते मई माह में उसके खिलाफ पैसों के लेन देन की थाना किला में शिकायत दी थी। जिसमें उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी पिंकू व फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदता को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पिंकू पर मारपीट व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 8 मामले और आरोपी संदीप के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 3 मामलें दर्ज है। *यह है मामला;* थाना किला में गांव राजखेड़ी निवासी संदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने खेत में नया मकान बनाया है। अभी उन्होंने उस मकान में रहना शुरू नहीं किया है। 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह मकान पर खड़ी अपनी इक्को गाड़ी लेने पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर गोली लगने के चार निशान मिले। इसके अलावा मकान की सीढ़ियों पर भी गोली लगने के दो निशान पाए गए। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा गोली लगने से टूटा हुआ मिला। रात के समय मकान पर फायरिंग की गई है, गोली मुख्य गेट को आर-पार करते हुए गाड़ी के पिछले शीशे और मकान की सीढ़ियों में जा लगी। उसे इस वारदात में गांव निवासी संदीप पुत्र कर्ण सिंह पर शक है। कर्ण सिंह के साथ उनका पैसों का लेन देन है। थाना किला में संदीप की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Israna, Panipat | Jul 17, 2026

भाई-बहन ने नीट में पाई सफलता, बुआना लाखू का बढ़ाया मान

इसराना: 
पानीपत जिले के गांव बुआना लाखू के दलशेर मलिक के पुत्र आकाश और पुत्री अंशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने 556 अंक, जबकि उनकी बहन अंशु ने 602 अंक प्राप्त किए हैं।
दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश और अंशु ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नीट में सफलता उनके सपने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगे भी वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों की प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों भाई-बहन को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि दोनों भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर गांव और जिले का नाम और ऊंचा करेंगे।

भाई-बहन ने नीट में पाई सफलता, बुआना लाखू का बढ़ाया मान इसराना: पानीपत जिले के गांव बुआना लाखू के दलशेर मलिक के पुत्र आकाश और पुत्री अंशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने 556 अंक, जबकि उनकी बहन अंशु ने 602 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आकाश और अंशु ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि नीट में सफलता उनके सपने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। आगे भी वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों की प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने दोनों भाई-बहन को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि दोनों भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर गांव और जिले का नाम और ऊंचा करेंगे।

Israna, Panipat | Jul 17, 2026

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ जींद से, देश के प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, क्या बोले हरियाणा वालो के लिए जानिए

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ जींद से, देश के प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, क्या बोले हरियाणा वालो के लिए जानिए

Israna, Panipat | Jul 17, 2026

नौल्था मे फ्लाईओवर का काम रुकवा, मिट्टी ना नही बनने देगे, विडियों वायरल, जानिए क्या है मामला

नौल्था मे फ्लाईओवर का काम रुकवा, मिट्टी ना नही बनने देगे, विडियों वायरल, जानिए क्या है मामला

Israna, Panipat | Jul 17, 2026

पानीपत पुलिस 
16 जुलाई 2026

*एम3एम फाउंडेशन का सामाजिक योगदान, पानीपत पुलिस को दी बोलेरो गाड़ी*

पानीपत, 16 जुलाई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगातार आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में एम3एम फाउंडेशन ने अपने उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत वीरवार को पानीपत पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी प्रदान की। पुलिस बेड़े में नए वाहन के शामिल होने से गश्त व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी।

बोलेरो वाहन का हस्तांतरण पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पुलिस की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज और पुलिस के बीच इस प्रकार की साझेदारी सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस के बेड़े में एक और वाहन शामिल होने से गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इससे अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

डॉ. पायल बंसल कनोडिया, प्रमोटर, एम3एम तथा चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी, एम3एम फाउंडेशन ने कहा एम3एम फाउंडेशन में हमारा मानना है कि सशक्त और समृद्ध समुदायों का निर्माण केवल विश्वस्तरीय अवसंरचना विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों की सुरक्षा, सुविधा और दैनिक आवश्यकताओं में भी सार्थक योगदान देना है, जो हमारे समाज की रीढ़ हैं। पानीपत पुलिस को बोलेरो वाहन उपलब्ध कराना सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और सड़कों पर दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सहयोग प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एम3एम फाउंडेशन के प्रयासों के माध्यम से हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अधिक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी समुदायों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

पानीपत पुलिस 16 जुलाई 2026 *एम3एम फाउंडेशन का सामाजिक योगदान, पानीपत पुलिस को दी बोलेरो गाड़ी* पानीपत, 16 जुलाई ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगातार आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में एम3एम फाउंडेशन ने अपने उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत वीरवार को पानीपत पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी प्रदान की। पुलिस बेड़े में नए वाहन के शामिल होने से गश्त व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी। बोलेरो वाहन का हस्तांतरण पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पुलिस की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज और पुलिस के बीच इस प्रकार की साझेदारी सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस के बेड़े में एक और वाहन शामिल होने से गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इससे अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. पायल बंसल कनोडिया, प्रमोटर, एम3एम तथा चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी, एम3एम फाउंडेशन ने कहा एम3एम फाउंडेशन में हमारा मानना है कि सशक्त और समृद्ध समुदायों का निर्माण केवल विश्वस्तरीय अवसंरचना विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों की सुरक्षा, सुविधा और दैनिक आवश्यकताओं में भी सार्थक योगदान देना है, जो हमारे समाज की रीढ़ हैं। पानीपत पुलिस को बोलेरो वाहन उपलब्ध कराना सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और सड़कों पर दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सहयोग प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एम3एम फाउंडेशन के प्रयासों के माध्यम से हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अधिक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी समुदायों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Israna, Panipat | Jul 16, 2026