खलीलाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना बखिरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी मेंहदावल की उपस्थिति में थाना बखिरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। सलामी के बाद उन्होंने थाना परिसर, पिंक बूथ, बैरक, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। अभिलेखों को अद्यतन रखने, शस्त्रों की सफाई व लावारिस वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए