अकलतरा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि सोनडीह निवासी धर्मराज चौहान ने उसे शादी का झांसा दिया, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर शादी से इंकार कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसके गांव में दबिश दी। इस दौरान आरोपी भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।