उज्जैन शहर: महाराष्ट्र से उज्जैन दर्शन करने आई महिला परिजनों से बिछड़ी, पुलिस ने मिलवाया
उज्जैन में मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए पुलिस ने नासिक, महाराष्ट्र से आई एक महिला दर्शनार्थी को उनके परिजनों से मिलवाया। महिला बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई थीं। घबराई महिला को केवल इतना याद था कि वे महाराष्ट्र पासिंग ट्रैवलर वाहन से आई हैं, जो किसी पार्किंग में खड़ा है। सूचना मिलने पर उज्जैन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए