तानसेन: पैसे के विवाद में अवैध पिस्टल से फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा, घटना CCTV में कैद
Tansen, Gwalior | Aug 30, 2026 हजीरा थाना क्षेत्र के कांचमिल इलाके में पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली चल गई। ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पता चला है कि पडौसियों के बीच लेनदेन का विवाद था। इस बीच वहां एक युवक पहुंचा और कुछ देर की बातचीत के बाद उसने अवैध पिस्टल से किशन सिकरवार के ऊपर से फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल बाल बचा गया। सरेआम फायरिंग से कांचमिल इलाके में सनसनी फैल गई।