चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार ने 178 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। चित्तौड़गढ़ SDM बीनू देवल का ट्रांसफर जोधपुर नगर निगम में उपयुक्त पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह अभी किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई, जिससे SDM का पद फिलहाल रिक्त है। तबादलों के बाद जिले के तीन जरूरी प्रशासनिक पद खाली हो गए हैं।