बसेड़ी: नगर पालिका और पंचायती चुनावों को लेकर हुआ मंथन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित
। आगामी नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को बसेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और योग्य प्रत्याशियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह