बड़ी सादड़ी: जैन समाज के पंचायत नोहरे में विश्व नवकार दिवस पर 95 मिनट तक गूंजा अखंड नवकार मंत्र जाप
विश्व नवकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को बड़ीसादड़ी में जैन धर्मावलंबियों ने 95 मिनट तक अखंड नवकार मंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। छोटे साजन जैन समाज के पंचायती नोहरे में जीतो इंडिया राजस्थान शाखा और सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक लगातार जाप हुआ।