सीकर: गंगोत्री से गंगाजल लाने निकले शिव भक्त, सीकर के हर्ष भैरवनाथ मंदिर में होगा जिलाभिषेक
Sikar, Sikar | Jul 6, 2024 कांवड़ मेले की शुरुआत हो चुकी है और शिव भक्त हरिद्वार और गंगौत्री से गंगा जल भरकर लाने के लिए निकलने लगे हैं । शनिवार को सीकर के राधाकिशनपुरा मोडी कोठी से भी शिव भक्तों की टोंली गंगौत्री के लिए रवाना हुई। इस पैदल यात्रा संघ के प्रमुख सुरेश कुमार सैनी अन्ना लगातार 14वी बार गोमुख से पैदल चलकर कावड़ लायेंगे। अबकी बार उनकी यह 14 वीं पैदल यात्रा है।