सीकर: घोराणा की ढाणी में स्कूल की दीवार के मलबे के नीचे मिला शव, दो दिन पहले बारिश के दौरान ढही थी दीवार
Sikar, Sikar | Jul 6, 2024 उद्योग नगर इलाके में आज सुबह दीवार के मलबे के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्योंकि स्थानीय थाने में कोई भी गुमशुदगी दर्ज नहीं है। 3 से 4 जुलाई के बीच सीकर में तेज बारिश हुई थी।