सीकर: सीएमएचओ कार्यालय में विश्व जूनोसिस दिवस पर बैठक का हुआ आयोजन चिकित्सा संस्थानों में चलाए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम
Sikar, Sikar | Jul 5, 2024 नवलगढ़ रोड स्थित सीएमएचओ ऑफिस में आज विश्व जूनोसिस दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉक्टर निर्मल सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर निर्मल सिंह ने कहा कि पशुओं से होने वाली बीमारियों को लेकर जिले के चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा और आम लोगों को पशुओं से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक किया जाएगा।