कहरा: अमृत भारत स्टेशन की दीवारों पर 17 कलाकारों द्वारा मिथिला पेंटिंग
सहरसा रेलवे स्टेशन का नया भवन मिथिला की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक बनने जा रहा है। स्टेशन की दीवारों पर मिथिला पेंटिंग से सजावट का कार्य चल रहा है। इस कला प्रयास का नेतृत्व पद्मश्री शिवम पासवान कर रहे हैं इस परियोजना में 17 प्रतिष्ठित कलाकार अपना योगदान दे रहे हैं। दीवारों पर आदि शंकराचार्य, मंडन मिश्र, राजा दशरथ, राम-सीता की कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं।