कर्वी: कर्वी कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बांदा-चित्रकूट की संयुक्त बैठक संपन्न हुई
कर्वी कलेक्ट्रेट सभागार में आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बांदा चित्रकूट की संयुक्त बैठक संपन्न की गई है। बैठक सभापति किरण पाल कश्यप की अध्यक्षता में की गई है। जिसमें बांदा चित्रकूट में सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं को लेकर सभापति द्वारा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई है।