कर्वी: थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी चित्रकूट के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बलात्कार मामले में वांछित अभियुक्त आशिफ अली पुत्र मुन्ना अली निवासी चौरा को पहाड़ी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज मंगलवार की दोपहर 1:55 बजे प्रेस नोट जारी किया है।