कर्वी: कर्वी तहसील में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद ने जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन
कर्वी तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद द्वारा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज मंगलवार की सुबह 11 बजे से राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजाराम पांडेय ने बताया कि जनपद में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।