कर्वी: कर्वी कचहरी में अधिवक्ता संघ के चुनाव के बाद कचहरी परिसर के स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
कर्वी कचहरी में हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव के बाद कचहरी के स्ट्रांग रूम में आज मंगलवार की सुबह 11 बजे से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू की गई है। बीते सोमवार को कचहरी में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया गया था।जिसमें कुल 509 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें चुनाव अधिकारियों द्वारा मतगणना का कार्य किया जा रहा है।