कर्वी: भरतकूप के भरथौल गांव में दबंगों द्वारा आम रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय
भरतकूप के भरथौल गांव में दबंगों द्वारा आम रास्ते में कब्जा करने की शिकायत लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व में भी उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई थी। पर अधिकारियों द्वारा दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।