शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी संगत पुल के पास बुधवार 11:00 बजे छापेमारी कर शराब कारोबारी मोहम्मद राजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 पाउच (प्रत्येक 250 एमएल) अवैध शराब बरामद हुई, जिसे वह राजकीय प्राइमरी स्कूल संगतपर मोहल्ले के पास एक बोरे में छिपा कर रखे हुए था।