गोरखपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, वीडियो में देखे तीन दुकानें जलकर राख #CylinderBlast #Gorakhpur #breakingnews
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चाय बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के दौरान दुकान में रखे दो गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि सिलेंडर का एक हिस्सा पुलिस चौकी के पास जा गिरा। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में दुकान संचालक का हाथ झुलस गया, जबकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इलाके में खुलेआम गैस रिफिलिंग किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं।