जमुई: गरही डैम में हरियाली की मुहिम, बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने स्वच्छता संग संकल्प लिया
Jamui, Jamui | Apr 26, 2026 बाबा गणिनाथ सेवा टीम, जमुई द्वारा अपनी 47वीं यात्रा के क्रम में रविवार 12 गरही डैम स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्या शंकर उपाध्याय, शेखर कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार, सोनू रावत, पप्पू गुप्ता सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।