3 अक्टूबर 2025 को लायंस क्लब युवांश हरसूद द्वारा सिविल अस्पताल हरसूद में निःशुल्क भोजन वितरण केंद्र प्रारंभ किया गया था। अक्टूबर माह से सतत मरीजों तथा उनके परिजनों को लायंस क्लब युवांश हरसूद सदस्यों द्वारा भोजन वितरित किया जा रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे के लगभग मरीजों तथा उनके परिजनों को लायंस क्लब युवांश हरसूद द्वारा भोजन वितरित किया गया।