चंडी: चंडी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज
Chandi, Nalanda | May 16, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी शुदा युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ शादी की झांसा देकर शारीरिक सबन्ध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने शुक्रवार की सुबह दस बजे चंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। लिखित शिकायत में लिखा कि मेरी बेटी किसी कार्य से अपनी फुआ के यहां गई हुई थी। तभी मेरी बहन का फोन आया कि जल्दी यहां चले आओ।