चंडी: जैतीपुर चौराहा के पास खड़े ट्रक में पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, दो घायल
Chandi, Nalanda | Feb 20, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के एसएच 78 जैतीपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे खड़ी ट्रक में पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसपर सवार युवक दनियावां थाना के प्रेम सागर होटल के मालिक श्याम सागर घायल हो गया। ड्राइवर की पहचान शाहजहांपुर थाना के मसूदपुर निवासी श्यामकिशोर प्रसाद है।