फरसगांव: नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी बोरगांव और लंजोड़ा पहुंचे, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से आधुनिक एवं जैविक खेती पर चर्चा की और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद लंजोड़ा के अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और जुगानीकलार आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की।इस दौरान कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना भी उपस्तिथ।