हरदोई: एएसपी ने कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की रात्रि चौपाल
Hardoi, Hardoi | Jan 13, 2026 एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम द्वारा कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल की गई। बता दें कि सर्दियों में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।