हरदोई: हिन्दू सम्मेलन में संतों ने लिया हिस्सा, भारतीय संस्कृति की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, बाल विद्या भवन में हुआ आयोजन
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन एवं भारत माता,श्री राम, श्री कृष्ण व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया।