डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, पंचायतों की जरूरतों पर फोकस
भभुआ/कैमूर समाहरणालय के माँ मुण्डेश्वरी सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड एवं पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक के मुख्य निर्देश
किसान पंजीकरण
धीमी प्रगति वाले प्रखंडों को दैनिक लक्ष्य तय कर पंजीकरण तेज करने का निर्देश।
पीएम सूर्य घर योजना
विकास मित्र, आवास सहायक व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को जोड़ने और प्रखंड स्तर पर हेल्प काउंटर लगाने का निर्देश।
सभी सीओ को पंचायतवार सरकारी व उपयोग योग्य भूमि की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश।
पंचायत की जरूरतें
सभी बीडीओ को प्रत्येक पंचायत की सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी प्रमुख आवश्यकताओं की सूची तैयार करने का निर्देश।
डीएम ने सभी बीडीओ-सीओ को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने को कहा। बैठक में डीडीसी, एडीएम, डीपीआरओ, डीआरडीए निदेशक सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे, जबकि सीओ वीसी के माध्यम से जुड़े।