मौदहा: मुस्करा थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव मिलने पर जनाक्रोश उबाल पर आया
घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय युवक हीरा पर बच्ची को अगवा कर खेत में ले जाने, दुष्कर्म करने और उसकी ही पैजामी से गला कसकर हत्या करने का आरोप है। रविवार देर रात अरहर के खेत में बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपित के एनकाउंटर की मांग