करपी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Karpi, Arwal | Aug 18, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में सोमवार को शाम 4:00 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिकांत कुमार ने किया। समारोह में जहां स्थानांतरित एएनएम को विदाई दी गई वहीं स्थानांतरित होकर आई एनएम सुषमा प्रिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।