भीलवाड़ा: अफीम नीति 2026-27 में किसान हितैषी संशोधनों की मांग, विधायक कोठारी ने उप नारकोटिक्स आयुक्त को लिखा सुझाव पत्र
भीलवाड़ा।विधायक अशोक कोठारी ने अफीम नीति 2026-27 को अधिक किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा को विस्तृत सुझाव पत्र प्रेषित किया हैं।उन्होंने कहा कि अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति में व्यावहारिक सुधार किए जाने चाहिए, जिससे किसानों की आय बढ़े तथा राष्ट्रहित में भी परिणाम हो।