बाढ़: बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, कहा- न्यायालय पर पूरा भरोसा
Barh, Patna | Sep 2, 2026 बाढ़। राजद के पूर्व प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया की बुधवार को लगभग 2 बजे बाढ़ न्यायालय में पेशी कराई गई। वर्ष 2023 में बेढ़ना के समीप हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में लल्लू मुखिया को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। इस संबंध में बाढ़ थाना में कांड संख्या 98/23 दर्ज किया गया था।