तिरोड़ी: पौंनियां में पैरा में मिली जली लाश, बोलडोंगरी के लापता व्यक्ति का अब तक पता नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पौनियां में 11 फरवरी 2026 को पशुचारा यानी पैरा के जले हुए ढेर में मिली हुई जली हुई लाश और 09 फरवरी से ग्राम बोलडोंगरी से लापता हुए आदिवासी अशोक पन्द्रे का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। दरअसल, जली हुई लाश मिलने के करीब 07 दिन बाद अशोक पन्द्रे के परिजनों ने तिरोड़ी थाना पहुंचकर गुम इंसान की रपट दर्ज करवाई थी।