नुआंव: चौबेपुर गांव में अचानक एक घर में लगी आग घर में रखा खाने पीने का सामान सहित कपड़ा जलकर हुआ राख
Nuaon, Kaimur | Apr 18, 2024 प्रखंड क्षेत्र के चौबेपुर गांव में जीउत राम के घर में अचानक गुरुवार की सुबह आग लग गई ।जहां घर में आग लगने से घर में रखा खाने पीने का सामान सहित घर में रखा कपड़ा जल करके राख हो गया। घटना को लेकर के पीड़ित परिवार का रो-रो करके बुरा हाल बना हुआ है। हालांकि घटना को लेकर मौके पर पहुंचे कोटा पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि सुनील सिंह ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया।