नुआंव: एंवती में रामनवमी पर्व को लेकर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन देखने के लिए लोगों की रही भीड़
Nuaon, Kaimur | Apr 18, 2024 रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र एंवती गांव में बुधवार की दोपहर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। जहां दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कुश्ती का अच्छा प्रदर्शन करने पर पहलवान कुमार रमन सिंह को सम्मानित किया गया। खबर की जानकारी एंवती के स्थानीय लोगों द्वारा दी गई।