नुआंव: एंवती गांव की बधार में गेहूं की पराली में लगी आग मौके पर पहुंची दमकल वाहन आग पर पाया काबू
Nuaon, Kaimur | Apr 16, 2024 मंगलवार की दोपहर एंवती गांव के बधार में गेहूं की कटाई हार्वेस्टर से किया गया था। खेत में पड़े पराली में अचानक आग लग गई जिसमें खेत की पराली में लगे आग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा दमकल वाहन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहन द्वारा आग को काबू किया गया। आग कैसे लगी जिसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।