पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक सम्पन्न, सांसद ने योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दुबे ने की, जबकि DM महेंद्र सिंह तंवर सचिव के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पूर्व निर्णयों की समीक्षा के साथ केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे PM आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन पर चर्चा हुई।