पडरौना: भीषण शीतलहर का कहर: यूपी में 1 से 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय 4 दिन बंद, कुशीनगर में आदेश लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़ती भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश शासन के निर्देश पर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को चार दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में भी आज 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे।