हरलाखी: बासोपट्टी बभन्दैय चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के उमड़ी श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़
बासोपट्टी प्रखंड के बभन्दैय चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर दूर से श्रद्धालु भक्त देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओ की दर्शन करने के लिए आ रहे है। खासकर महिलाओं के द्वारा मा की खोइछ भरने की भारी भीड़ दिन भर देखने को मिल रही है। यंहा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन की गयी है।