श्योपुर: हसनपुर हवेली में कच्चा सड़क मार्ग बना मुसीबत
नहीं सुन रहे जिम्मेदार, बारिश में दल-दल में तब्दील हुई सड़क।
#Jansamasya
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटी हसनपुर हवेली बस्ती में कच्चा सड़क मार्ग लोगो के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है, बारिश के मौसम के चलते पूरा सड़क मार्ग दल दल में बदल गया है जहां से लोगो का निकलना मुश्किल हो गया है। पब्लिक एप की टीम शुक्रवार को शाम 5 बजे बस्ती में पहंुची जहां ग्रामीणों ने जन समस्या से अवगत कराया है