शहर के देहली गेट क्षेत्र में 12 जून को दिनदहाड़े एक ऑटो चालक ने सरेआम व्यक्ति को दो बार टक्कर मारी और कुचल दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने 12 जून को शहर कोतवाली थाने में नामजद रिपोर्ट दी, लेकिन 3 दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं किया।