इटारसी: मेहरागांव में पुराने विवाद में 28 वर्षीय युवक पर कट्टे से फायरिंग, युवक अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
इटारसी के मेहरागांव में बीती रात एक युवक को देसी कट्टे से गोली मारने का मामला शनिवार शाम करीब 4 बजे सामने आया है। पुलिस के मुताबिक घटना में शुभम कुहारे (28) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पेट में गोली लगी है और सिर पर भी तीन से चार जगह गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना मेहरागांव के सी केविन के पास रात करीब तीन बजे के बीच हुई।पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है