अतरौली: मनचले के डर से 11वीं की छात्रा एक माह से स्कूल नहीं जा रही, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
मनचले के डर से एक माह से स्कूल नहीं जा रही 11वीं की छात्रा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अलीगढ़ जनपद के दादों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने गांव के ही युवक पर रास्ते में छेड़खानी, हाथ पकड़ने और बाइक से टक्कर मारकर साइकिल गिराने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी की हरकतों से भयभीत होकर वह करीब एक माह से स्कूल नहीं जा