दुर्ग: पुरानी भिलाई में दिवाली पर 11 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने 3 बार दबिश देकर पकड़ा जुआ
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने 8 नवंबर को भारत माता चौक स्थित जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुए के फड़ से 11,500 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त किए। तीन बार की दबिश से जुआरों की महफिल टूट गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया, सभी जमानत पर रिहा हुए।