मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाटू मंदिर में नवाया शीश
- नारकंडा को मिली विकास की नई गति
Bushahr Today TV
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाटू माता मंदिर में दर्शन किए और नारकंडा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नारकंडा नगर पंचायत के निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से हुए चुनावों पर क्षेत्र की जनता की लोकतांत्रिक सोच और आपसी सौहार्द की सराहना करते हुए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की।
साथ ही ढली-रामपुर फोरलेन परियोजना को गति देने और विधायक प्राथमिकताओं में शामिल हाटू माता रोपवे परियोजना को शीघ्र नाबार्ड स्वीकृति दिलाने का भी आश्वासन दिया गया।
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए। मुझे विश्वास है कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आधारभूत विकास को नई दिशा देंगी।