नानपारा: रुपईडीहा में श्रद्धा दुबे की कार मिलने के बाद चर्चाएं तेज, वीडियो जारी कर शिव शर्मा की मौत पर रखा गया पक्ष
रुपईडीहा (बहराइच)। लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा मौत प्रकरण में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं, रुपईडीहा क्षेत्र में उनकी कार मिलने की खबर के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा दुबे के वीडियो और नेपाल की ओर जाते हुए बताए जा रहे सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होने की चर्चा है।