एटा: शीतलपुर गांव के समीप ऑटो-बैलगाड़ी की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल, मेडिकल कॉलेज में करवाया गया भर्ती
Etah, Etah | Feb 22, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित गांव शीतलपुर के समीप बैलगाड़ी और ऑटो की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए। तत्काल स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मेडिकल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक महिला संगीता पत्नी रहीश पाल निवासी पमास की हालत गंभीर बताई है।